Watch Pics: अभी पूरा नहीं हुअा रिवाल्वर लेने का शौक,चली गोली से हुअा काम तमाम

Edited By Updated: 30 Apr, 2016 12:47 PM

accident

शहर के बसंत नगर में अाज सुबह रिवाल्वर की सफाई करते समय चली गोली से एक व्यक्ति की मौत हो गई। गोली प्रमोद की शाती में लगी।

मोगा (ग्रोवर): रिवॉल्वर साफ करते समय अचानक चली गोली से बेअंत नगर गली नंबर-5 मोगा निवासी स्वर्णकार प्रमोद सिंह उर्फ रिंकू कंडा (40) की मौत हो गई। 

घटना की जानकारी मिलने पर थाना सिटी साऊथ के प्रभारी इंस्पैक्टर रशमिंद्र सिंह, सहायक थानेदार मलकीत सिंह तथा अन्य पुलिस कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच के बाद पारिवारिक सदस्यों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल पहुंचाया। रिंकू कंडा 3 बज्जों का पिता था और सर्राफा बाजार मोगा में कंडा ज्वैलर नामक दुकान करता था।

रिंकू कुछ दिन पहले ही लाइसैंसी रिवाल्वर खरीद कर लाया था। उसकी पत्नी रीना कंडा ने पुलिस को बताया कि आज उसका पति रिंकू सुबह 9 बजे के करीब दुकान की रोजाना की तरह सफाई करने के बाद घर आया। वह घर की रसोई में नाश्ता तैयार करने लगी और रिंकू कमरे में बैठ कर अपना लाइसैंसी रिवॉल्वर साफ करने लगा। 

इसी दौरान अचानक गोली चली, जो उसके पेट के आर-पार हो गई। गोली चलने की आवाज सुन कर वह भाग कर कमरे में आई तो देखा कि उसका पति चारपाई पर लहूलुहान  पड़ा था। उसने शोर मचाया तो परिवार के अन्य सदस्यों के अलावा आसपास के लोग आ गए। वे रिंकू को एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए, लेकिन डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस संबंध में थाना सिटी साऊथ मोगा पुलिस द्वारा रीना कंडा के बयानों पर अ/ध-174 के तहत कार्रवाई कर सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। जांच अधिकारी ने कहा कि वह मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रहे हैं, ताकि सच्चाई का पता चल सके। उन्होंने कहा कि रिवॉल्वर तथा गोलियों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!