Edited By Updated: 24 Oct, 2016 02:17 AM
महानगर में डेंगू से 2 संदिग्ध मरीजों की मौत हो गई है। इनमें से एक हैबोवाल के संत विहार का रहने वाला 11....
लुधियाना (सहगल): महानगर में डेंगू से 2 संदिग्ध मरीजों की मौत हो गई है। इनमें से एक हैबोवाल के संत विहार का रहने वाला 11 वर्षीय अमनदीप सिंह है, जोकि दयानंद अस्पताल में भर्ती था। अमनदीप के पिता हरिंद्रपाल सिंह पंजाब पुलिस में सहायक सब-इंस्पैक्टर के पद पर तैनात है।
उन्होंने बताया कि डाक्टरों ने उनके बेटे को डेंगू बुखार बताया था। अमनदीप को 21 अक्तूबर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आज सुबह उसकी मौत हो गई। इसी तरह दूसरा मरीज सी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती था। उसके परिजनों का कहना है कि उसे डेंगू था परंतु अस्पताल प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की।
गौरतलब है कि शहर के चंद अस्पतालों में ही 1300 के करीब डेंगू के मरीज सामने आ चुके हैं परंतु सेहत विभाग ने अब तक 574 मरीजों में डेंगू होने की बात कही है। वहीं वायरल के सैंकड़ों मरीज अभी सामने आ रहे हैं। प्रमुख अस्पतालों को बार-बार एडमिशन रोकनी पड़ रही है।