Edited By Updated: 05 May, 2016 01:32 AM
दुगरी सी.आर.पी.एफ. कालोनी में आज जबरदस्त ड्रामा हुआ। हुआ यह कि एक महिला के मकान पर उसके ही...
लुधियाना(कुलवंत): दुगरी सी.आर.पी.एफ. कालोनी में आज जबरदस्त ड्रामा हुआ। हुआ यह कि एक महिला के मकान पर उसके ही प्रेमी ने कब्जा कर लिया था जिस कारण महिला ने इंसाफ मांगने का नया तरीका ढूंढा।
महिला सीढ़ी लगाकर छत पर जा बैठी और मरने की धमकी देने लगी। जिसके बाद दुगरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस से महिला की पहली डिमांड कि उसके प्रेमी को हिरासत में लिया जाए व उसका मकान खाली करवाया जाए, मान ली। करीब अढ़ाई घंटे तक चले इस ड्रामे के बाद आखिरकार पुलिस ने महिला को मना कर नीचे उतार लिया और दोनों को अपने साथ थाने बातचीत के लिए ले गई।
महिला की पहचान 35 वर्षीय इंदु बाला के रूप में हुई। बताया जाता है कि इंदु करीब 10 साल से विजय पांडे नामक व्यक्ति के साथ बिना शादी किए रह रही थी। पिछले 2 साल से वे अलग-अलग रह रहे थे। विगत दिनों इन्दु अपने बेटे की शादी करवाने के लिए अपने गांव गई हुई थी। उसका आरोप था कि विजय ने उसके पीछे से मकान के ताले तोड़ कर कब्जा कर लिया था।
जब वह वापस आई तो उसे अंदर घुसने तक नहीं दिया गया। जिस कारण वह सीढ़ी लगाकर छत पर जा बैठी और उसने मकान खाली न किए जाने पर मरने की धमकी दी थी। वहीं मौके पर पहुंचे ए.एस.आई. सुखविंद्र सिंह ने कहा कि दोनों का आपस में समझौता हो गया है। इनके बीच पैसों का लेन-देन था जिस कारण महिला ने यह सारा ड्रामा रचा था।