अम्बाला की टीम ने लुधियाना में किया भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़

Edited By Updated: 15 May, 2016 02:38 PM

ambala ludhiana fetal investigation team busted

अम्बाला के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लुधियाना में भ्रूण जांच गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

अम्बाला  (का.प्र.):अम्बाला के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लुधियाना में भ्रूण जांच गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जानकारी के अनुसार सूचना मिली थी कि सिविल अस्पताल खन्ना में सेवारत स्टाफ नर्स राज रानी अम्बाला क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की भ्रूण जांच करवाती है।इस पर टीम का गठन  करके गैर-कानूनी कार्य करने वाले लोगों को रंगे हाथों पकडऩे के लिए एक गर्भवती महिला को इस कार्य में सहयोग के लिए तैयार किया गया। 

आशा कार्यकर्ता परमजीत कौर और गर्भवती  महिला ने स्टाफ नर्स राज रानी तथा एक अन्य महिला मनदीप कौर जो सौंध हाऊस अस्पताल खन्ना की कर्मचारी थी से मुलाकात की।  वह अन्य लुधियाना निवासी गर्भवती महिला सुखराज कौर और मलकीत सिंह नाम के व्यक्ति के साथ लुधियाना के शिमलद्गपुरी मोहल्ला के एक घर में आ गई।

यहां पहले से ही एक अन्य गर्भवती महिला नवजोत कौर मौजूद थी। मलकीत सिंह ने यहां पर पोर्टेबल अल्ट्रासाऊंड मशीन से तीनों गर्भवती महिलाओं अल्ट्रासाऊंड किए। इसी दौरान पी.एन.डी.टी. टीम वहां पहुंच गई और मलकीत सिंह को पकड़ लिया। मलकीत सिंह से पोर्टेबल अल्ट्रासाऊंड मशीन बरामद करने के साथ-साथ पुलिस द्वारा 34,000 रुपए की राशि भी बरामद की गई।  इसमें अम्बाला की टीम द्वारा हस्ताक्षर किए गए नोटों की 3000 रुपए की राशि भी शामिल थी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!