Edited By Updated: 30 Jul, 2016 12:34 PM
पुलिस को देख भाग रहे 2 नशा तस्करों को थाना डिवीजन नं.-3 की पुलिस ने काबू किया है। आरोपियों की पहचान
लुधियाना (तरुण): पुलिस को देख भाग रहे 2 नशा तस्करों को थाना डिवीजन नं.-3 की पुलिस ने काबू किया है। आरोपियों की पहचान गुरदेव सिंह निवासी गांव बागिया जगराओं व अमरजीत सिंह निवासी बोहड़ेवाल जालंधर के रूप में हुई है।
जांच अधिकारी सुखदेव राज ने बताया कि श्मशानघाट पुली के निकट पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। आरोपी गुरदेव कंधे पर प्लास्टिक की बोरी लिए नाके की तरफ आ रहा था। नाका लगा देख कंधे पर लदी प्लास्टिक की बोरी फैंक कर गुरदेव भागा। पुलिस ने आरोपी का पीछा कर काबू कर लिया। प्लास्टिक की बोरी में 25 किलो चूरा-पोस्त भरा हुआ था।
इसी तरह पुलिस ने बाबा थान सिंह चौक से धर्मपुरा पुली की तरफ आ रहे अमरजीत को काबू किया है। पुलिस को आरोपी से साढे 25 किलो चूरा-पोस्त बरामद हुआ है। जांच अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी नशा करने के आदी हैं। दोनों की उम्र 25 वर्ष के करीब है। आरोपी चूरा-पोस्त की खेप जयपुर के निकट किसी गांव से खरीद कर लाए थे जबकि खरीदी चूरा-पोस्त की खेप को बेचने के इरादे से समराला चौक की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत समक्ष पेश कर रिमांड हासिल किया है।