Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Nov, 2017 08:09 AM
सगाई तोडऩे पर गोलियां चलाने व जबरन घर में दाखिल हो मारपीट करने के आरोप में थाना छहर्टा की पुलिस ने सर्बजीत सिंह निवासी भहरवाल के विरुद्ध केस दर्ज किया है। सुखचैन सिंह ने बताया कि उसने अपनी लड़की की सगाई उक्त आरोपी के साथ की थी।
अमृतसर (संजीव): सगाई तोडऩे पर गोलियां चलाने व जबरन घर में दाखिल हो मारपीट करने के आरोप में थाना छहर्टा की पुलिस ने सर्बजीत सिंह निवासी भहरवाल के विरुद्ध केस दर्ज किया है। सुखचैन सिंह ने बताया कि उसने अपनी लड़की की सगाई उक्त आरोपी के साथ की थी।
जब उसे पता चला कि लड़का नशा करता है तो उसने सगाई तोड़ दी। इसी रंजिश में आरोपी उसके घर में जबरन दाखिल हुआ और गाली-गलौच करने लगा। उसके विरोध करने पर आरोपी ने उसे घायल किया और हवा में गोलियां चलाता हुआ फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।