Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Dec, 2017 02:17 PM
छत पर काम कर रही एक महिला नीचे गिरकर घायल हो गई जिसे उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया।
कपूरथला (मल्होत्रा): छत पर काम कर रही एक महिला नीचे गिरकर घायल हो गई जिसे उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया।
सिविल अस्पताल कपूरथला के एमरजैंसी वार्ड में उपचार करवा रही सुरिन्द्रपाल कौर पत्नी कश्मीर सिंह निवासी मोहल्ला महताबगढ़ कपूरथला के रिश्तेदार ने बताया कि वह घर की छत पर काम कर रही थी कि अचानक चक्कर आ जाने से वह पहली मंजिल से नीचे गिरकर घायल हो गई।