Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Nov, 2017 07:57 AM
फाजिल्का उपमंडल के गांव शाहपुरा व अलियाना के मध्य गत सायं मोटरसाइकिल व ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच हुई टक्कर में एक महिला की मृत्यु हो गई जबकि मोटरसाइकिल चालक बाल-बाल बच गया। सिविल अस्पताल में मृतका सुमित्रा बाई (40) वासी गांव.....
फाजिल्का (नागपाल): फाजिल्का उपमंडल के गांव शाहपुरा व अलियाना के मध्य गत सायं मोटरसाइकिल व ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच हुई टक्कर में एक महिला की मृत्यु हो गई जबकि मोटरसाइकिल चालक बाल-बाल बच गया। सिविल अस्पताल में मृतका सुमित्रा बाई (40) वासी गांव अलियाना के पति हरपाल सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी सुमित्रा बाई गांव वासी अन्य महिलाओं के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली पर निकटवर्ती गांव शाहपुरा के निकट नरमा चुगने के लिए जाती थी। उसने बताया कि प्रतिदिन की भांति गत दिवस भी उसकी पत्नी नरमा चुगने के लिए गई थी।
सायं लगभग 5 बजे जब वह अपना कार्य समाप्त कर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर वापस आने लगी तो इसी दौरान वहां से एक मोटरसाइकिल चालक गुजरा और उसकी पत्नी गांव वापस आने के लिए उसके साथ मोटरसाइकिल पर सवार हो गई जब वे दोनों गांव शाहपुरा व अलियाना के मध्य पहुंचे तो पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ उनकी टक्कर हो गई जिस कारण उसकी पत्नी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आ गई और घायल हो गई। जब उसे सिविल अस्पताल ला रहे थे तो रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। समाचार लिखे जाने तक मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में रखा हुआ था और थाना अरनीवाला पुलिस अगली कार्रवाई कर रही थी।