Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Nov, 2017 12:44 PM
पंजाब में पिछले दिनों हुए हिंदू नेताओं पर हमले के रोष में शिव सेना हिन्दोस्तान पार्टी के संगठन मंत्री सुशील कुमार के नेतृत्व में रामां मंडी के गांधी चौक में आतंकवाद का पुतला फूंका गया।
रामां मंडी (परमजीत): पंजाब में पिछले दिनों हुए हिंदू नेताओं पर हमले के रोष में शिव सेना हिन्दोस्तान पार्टी के संगठन मंत्री सुशील कुमार के नेतृत्व में रामां मंडी के गांधी चौक में आतंकवाद का पुतला फूंका गया।
आतंकवाद का पुतला फूंकने से पहले शिव सेना हिन्दोस्तान के ब्लॉक प्रधान मुरारी लाल पेशिया के नेतृत्व में 1 विशाल रोष मार्च स्थानीय सरकारी अस्पताल से शुरू होकर रेलवे चौक होता हुआ गांधी चौक पहुंचा जहां आतंकवाद के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि अमित शर्मा, दुर्गा गुप्ता, जगदीश गगनेजा, रवीन्द्र गोसाईं और विपन शर्मा के कातिलों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर फांसी पर लटकाया जाए। इस मौके पर ब्लॉक प्रधान मुरारी लाल पेशिया, शहरी प्रधान सोनू, जनरल सैक्रेटरी ओमपाल, मजदूर सैल प्रधान सुखचैन सिंह, शहरी प्रधान राज कुमार गर्ग बठिंडा, शहरी प्रधान महिला बिंग बिमला रानी बठिंडा अन्य उपस्थित थे।