Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Nov, 2017 11:39 AM
पहले ही दिन पड़ी घनी धुंध के कारण निकटवर्ती गांव भागसर में एक दुर्घटना के दौरान धान का भरा ट्राला ले जा रहे ट्रैक्टर चालक किसान की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार प्रात: करीब 5 बजे प्रकाश सिंह पुत्र....
श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा): पहले ही दिन पड़ी घनी धुंध के कारण निकटवर्ती गांव भागसर में एक दुर्घटना के दौरान धान का भरा ट्राला ले जा रहे ट्रैक्टर चालक किसान की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार प्रात: करीब 5 बजे प्रकाश सिंह पुत्र दर्शन सिंह (45) जिसका घर लक्खेवाली रोड पर गांव से बाहर है, बासमती धान का ट्राला भर कर अपने हिस्सेदार गुरलाल सिंह को साथ लेकर बेचने के लिए श्री मुक्तसर साहिब की अनाज मंडी में जा रहा था। शिवराज ट्रैक्टर 724 को प्रकाश सिंह चला रहा था तथा गुरलाल सिंह ट्रालेपर बैठा था।
अभी वह गांव की अनाज मंडी के पास ही पहुंचे थे कि घनी धुंध के कारण ट्रैक्टर सड़क के किनारे पड़ी बजरी की ढेरी पर चढ़ गया, जिस कारण ट्रैक्टर कंट्रोल से बाहर हो गया। प्रकाश सिंह ट्रैक्टर से सड़क के बीच जा गिरा तथा उसके ऊपर ही ट्राला पलट गया। इस दौरान मंडी में बैठे मजदूरों व किसानों ने तुरंत दौड़कर प्रकाश सिंह को ट्राले के नीचे से निकाला परन्तु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी, जबकि हिस्सेदार गुरलाल सिंह बच गया।
मृतक किसान का एक लड़का व लड़की है, जो अभी छोटे हैं। उल्लेखनीय हैं कि प्रकाश सिंह की श्री मुक्तसर साहिब में आढ़त की दुकान है। वह नशा रहित था तथा कुछ समय में ही परिवार ने बेहद तरक्की की है। इस घटना के कारण समूचे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।