Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Nov, 2017 01:11 PM
मॉडल टाऊन में रोशन ग्राऊंड के निकट शहीद ऊधम सिंह पार्क, जो कभी लोगों के लिए अच्छा सैर स्थल था, नगर निगम की उदासीनता के चलते आज खंडहर जैसे नजारे पेश करने लगा है।
होशियारपुर (अश्विनी): मॉडल टाऊन में रोशन ग्राऊंड के निकट शहीद ऊधम सिंह पार्क, जो कभी लोगों के लिए अच्छा सैर स्थल था, नगर निगम की उदासीनता के चलते आज खंडहर जैसे नजारे पेश करने लगा है। शहीद ऊधम सिंह पार्क के कुछ भागों में लोग अपने घरों का कूड़ा-कर्कट इकट्ठा करके उसे जलाने का कार्य काफी समय से करते आ रहे हैं। इसके चलते इस क्षेत्र में वायु प्रदूषण व स्मॉग काफी ज्यादा फैल रहा है।
अस्पताल भी हो रहे हैं प्रभावित
शहीद ऊधम सिंह पार्क में लोगों द्वारा कूड़ा-कर्कट जलाने के कारण उठने वाले धुएं से पार्क के सामने स्थित कई अस्पताल व डैंटल क्लीनिक आदि भी काफी प्रभावित हो रहे हैं। इनके अलावा पार्क के आसपास व सड़क से गुजरने वाले लोग भी परेशान होते हैं।