Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jan, 2018 11:10 AM
एक तेज रफ्तार बस व थ्री-व्हीलर की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, जबकि कई व्यक्तियों के घायल होने का समाचार है। जानकारी देते हुए पी.एस. एम.एस.यू. के प्रदेश प्रधान नछत्तर सिंह भाईरूपा ने बताया कि डी.सी. दफ्तर में क्लर्क की ड्यूटी निभा रहे गुरमीत सिंह...
बरनाला (विवेक सिंधवानी,गोयल): एक तेज रफ्तार बस व थ्री-व्हीलर की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, जबकि कई व्यक्तियों के घायल होने का समाचार है। जानकारी देते हुए पी.एस. एम.एस.यू. के प्रदेश प्रधान नछत्तर सिंह भाईरूपा ने बताया कि डी.सी. दफ्तर में क्लर्क की ड्यूटी निभा रहे गुरमीत सिंह निवासी ठुठियांवाली (मानसा) रोजाना की तरह आटो में सवार होकर अपनी ड्यूटी पर डी.सी. काम्पलैक्स में आ रहा था।
रास्ते में पीछे से आती तेज रफ्तार हिंद मोटर की बस ने आटो को टक्कर मार दी, जिससे गुरमीत सिंह घायल हो गया। उसको तुरंत सुबह 9 बजे सिविल अस्पताल बरनाला ले जाया गया, जहां कोई भी डाक्टर ड्यूटी पर हाजिर न होने के कारण उसे प्राथमिक सहायता नहीं मिल सकी। गुरमीत सिंह को समय पर उचित प्राथमिक सहायता न मिलने के कारण उसकी डी.एम.सी. लुधियाना ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।
डी.सी. को दिया मांग पत्र
सिविल अस्पताल बरनाला के डाक्टरों द्वारा ड्यूटी में लापरवाही करने के आरोप में उनके विरुद्ध अनुशासनी कार्रवाई करने संबंधी जिला बरनाला के समूह विभागों के सभी कर्मचारियों ने एक मांग पत्र डी.सी. घनश्याम थोरी को माननीय स्वास्थ्य मंत्री पंजाब के नाम दिया गया।
क्या कहते हैं डी.सी.
डिप्टी कमिश्रर घनश्याम थोरी से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि इस संबंधी ए.डी.सी. जनरल को जांच करने के आदेश दे दिए गए हैं। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर हैल्थ सैक्रेटरी पंजाब को इसकी रिपोर्ट भेज दी जाएगी।