अमरीक सिंह कत्लकांड: 7 दिन बीतने के बाद भी नहीं हो सका अंतिम संस्कार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Dec, 2017 07:40 AM

americ singh murder case

गत 6 दिसम्बर को गढ़दीवाला में सरेआम गोलियां मार कर कत्ल किए गए अमरीक सिंह मीका का उसके परिवार द्वारा आज 7 दिन बीत जाने के बाद भी अंतिम संस्कार नहीं किया गया। मृतक के बड़े भाई तरलोक सिंह ने कहा कि जब 6 दिसम्बर को मीका का कत्ल किया गया था तो उस दिन...

गढ़दीवाला (जितेन्द्र): गत 6 दिसम्बर को गढ़दीवाला में सरेआम गोलियां मार कर कत्ल किए गए अमरीक सिंह मीका का उसके परिवार द्वारा आज 7 दिन बीत जाने के बाद भी अंतिम संस्कार नहीं किया गया। मृतक के बड़े भाई तरलोक सिंह ने कहा कि जब 6 दिसम्बर को मीका का कत्ल किया गया था तो उस दिन जिला पुलिस प्रशासन ने उन्हें यह भरोसा दिलाया था कि जल्द ही कातिलों को पकड़ लिया जाएगा लेकिन आज कत्ल होने के 7 दिन बाद भी कातिल पुलिस के शिकंजे से दूर हैं जिस कारण परिवार में भारी रोष पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कातिलों की गिरफ्तारी तक परिवार अमरीक सिंह का अंतिम संस्कार नहीं करेगा।

यह भी जानकारी मिली है कि परिवार द्वारा कल एस.एस.पी. होशियारपुर से मिल कर आरोपियों की गिरफ्तारी संबंधी एक मांग-पत्र भेंट किया जाएगा। उसके बाद पुलिस को थोड़ा समय देकर परिवार द्वारा संघर्ष का रास्ता अपनाया जा सकता है, वहीं दूसरी तरफ पुलिस द्वारा कत्लकांड के आरोपियों की सरगर्मी के साथ तलाश की जा रही है। सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि उक्त कत्लकांड संबंधी आज जिला होशियारपुर के पुलिस अधिकारियों की एक बैठक जालन्धर में उच्च पुलिस अधिकारियों के साथ हुई, लेकिन इस बैठक संबंधी कोई पुष्टि नहीं हो सकी और न ही कोई जानकारी मिल सकी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!