अाप के पंजाब नेताओं को संजय-दुर्गेश में नहीं नजर आई कोई कमी,दी क्लीन चिट

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Nov, 2017 01:30 PM

aap leaders give clean chit to sanjay and durgesh

आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब लीडरशिप ने संजय सिंह और दुर्गेश पाठक को मतदान दौरान लगे आरोपों से क्लीन चिट दे दी है।

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब लीडरशिप ने संजय सिंह और दुर्गेश पाठक को मतदान दौरान लगे आरोपों से क्लीन चिट दे दी है। 

 दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कौंसिल की बैठक दौरान पंजाब की लीडरशिप की समस्याओं और मांगों को सुनने के लिए 3 मुख्य नेताओं की ड्यूटी लगाई गई थी। इनमें दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री गोपाल राय और पंकज कुमार शामिल थे। 

पंजाब लीडरशिप की तरफ से प्रधान भगवंत मान, उप प्रधान अमन अरोड़ा सहित कई विधायक, प्रांतीय नेता बैठक में उपस्थित थे। मीटिंग से पहले पंजाब की लीडरशिप ने पंजाब विधानसभा मतदान दौरान संजय सिंह और दुर्गेश पाठक पर टिकट बांटने सहित अन्य कई तरह के लगाए आरोपों को गलत बताया। 

नेताओं ने कहा कि दोनों के खिलाफ लगे आरोपों का एक भी सबूत सामने नहीं आया। सूत्रों मुताबिक जिला इकाईयों के लिए इंचार्ज नियुक्त करने की मांग पर एक प्रमुख नेता ने कहा कि पंजाब की लीडरशिप को अच्छे ढंग के साथ चलाने के लिए तुरंत प्रशिक्षक नियुक्त किया जाए। राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने कहा कि पहले हाईकमांड पर पंजाब में दखलांदजी करने के  आरोप लगते रहे हैं। इसलिए मान, अरोड़ा और खैहरा सभी नेताओं की राय लेकर जो भी संयुक्त फैसले लेंगे। उस पर राजनीतिक मामलों संबंधी समिति मोहर लगाती जाएगी।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!