Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jan, 2018 01:27 PM
एस.टी.एफ. टीम द्वारा 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार करके उनसे 20 ग्राम हैरोइन व 52 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद करने में सफलता हासिल की है। जानकारी देते हुए मनजीत सिंह बराड़ कप्तान पुलिस एस.टी.एफ. ने बताया कि 15 जनवरी को एस.टी.एफ. संगरूर के थानेदार...
संगरूर (विवेक सिंधवानी, गोयल): एस.टी.एफ. टीम द्वारा 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार करके उनसे 20 ग्राम हैरोइन व 52 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद करने में सफलता हासिल की है। जानकारी देते हुए मनजीत सिंह बराड़ कप्तान पुलिस एस.टी.एफ. ने बताया कि 15 जनवरी को एस.टी.एफ. संगरूर के थानेदार रविन्द्र कुमार भल्ला के नेतृत्व में एस.टी.एफ. टीम के हवलदार रणजीत सिंह, हवलदार गुरिन्द्र सिंह, हवलदार बलकार सिंह, सिपाही हरदीप दास व थाना सदर सुनाम के सहायक थानेदार हरविन्द्र सिंह के साथ महिन्द्रा एजैंसी संगरूर महला रोड पर उपस्थित थे।
इनको मुखबिर खास ने सूचना दी कि लखविन्द्र सिंह उर्फ मुख्तयार सिंह वासी मंगवाल, गगनदीप उर्फ मोगली पुत्र दर्शन सिंह वासी अकाई साहिब व गुरजंट सिंह उर्फ जंटा पुत्र सुखदेव सिंह वासी अकोई साहिब काफी समय से हैरोइन सप्लाई करने का धंधा करते हैं। ये तीनों स्कूटर पर गांव कनोई वाली साइड से इंडियन आयल के पास ड्राइवरों, क्लीनरों व अन्य लोगों को हैरोइन देने आ रहे हैं। पुलिस द्वारा गांव कनोई रोड पर की नाकाबंदी दौरान उक्त तीनों व्यक्ति पीछे मुडऩे लगे तो इनका स्कूटर अचानक बंद हो गया तो तीनों को शक के आधार पर पुलिस पार्टी ने काबू किया। तलाशी लेने पर लखविन्द्र सिंह से 10 ग्राम व गगनदीप से 5 ग्राम और गुरजंट सिंह से 5 ग्र्राम हैरोइन बरामद हुई।
इसके अतिरिक्त आरोपी लखविन्द्र सिंह से ड्रग मनी के 52 हजार रुपए भी बरामद हुए। इन तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सदर सुनाम में केस दर्ज किया गया। आरोपी लखविन्द्र सिंह से पूछताछ दौरान सामने आया कि वे यह हैरोइन दिल्ली से किसी अज्ञात नाइजीरियन व्यक्ति से खरीद कर लाए थे।