Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Dec, 2017 12:10 PM
होशियारपुर-जालंधर मुख्य सड़क पर गत देर रात नसराला पुल पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक पर पीछे बैठे 50 वर्षीय सरवण सिंह निवासी गांव नंदाचौर की मौत हो गई, वहीं 35 वर्षीय सुखदेव सिंह निवासी नंदाचौर गंभीर रूप से घायल हो गया।
होशियारपुर (अमरेन्द्र): होशियारपुर-जालंधर मुख्य सड़क पर गत देर रात नसराला पुल पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक पर पीछे बैठे 50 वर्षीय सरवण सिंह निवासी गांव नंदाचौर की मौत हो गई, वहीं 35 वर्षीय सुखदेव सिंह निवासी नंदाचौर गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुल पर हुए हादसे की सूचना मिलते ही मंडियाला पुलिस चौकी के इंचार्ज विक्रमजीत सिंह ने कुलविन्द्र सिंह व पुलिस पार्टी के साथ दोनों घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां ड्यूटी पर तैनात डाक्टरों ने सरवण सिंह को मृत घोषित कर दिया।सिविल अस्पताल में मृतक सरवण सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाने पहुंची पुलिस चौकी मंडियाला पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई के बयान पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।