Edited By Updated: 28 Jul, 2016 02:03 AM
कपूरथला-नकोदर मार्ग पर आज एक घर की छत गिरने से मां-बेटी की मौत हो गई। थाना सिटी पुलिस ने दोनों शव को...
कपूरथला(भूषण): कपूरथला-नकोदर मार्ग पर आज एक घर की छत गिरने से मां-बेटी की मौत हो गई। थाना सिटी पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार थाना सिटी कपूरथला की पुलिस को सूचना मिली थी कि नकोदर फाटक के नजदीक घर की छत गिरने से एक परिवार की 2 महिलाएं मलबे के नीचे दब गई हैं। डी.एस.पी. सब-डिवीजन दलजीत सिंह ढिल्लों तथा थाना सिटी के एस.एच.ओ. जरनैल सिंह ने पुलिस टीम की मदद से जब मलबे को हटा कर महिलाओं ज्ञान कौर (60) पत्नी सोहन लाल तथा उसकी बेटी सीता पत्नी जोगा सिंह निवासी गांव ऊंचा को बाहर निकाला तो दोनों मृत मिलीं। बताया जाता है कि विगत रात्रि सीता अपनी माता से मिलने के लिए मायके आई हुई थी।