Edited By Updated: 28 Nov, 2015 08:10 PM
कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की टिप्पणियों को अब लोग सोशल मीडिया पर गंभीरता से लेने लगे हैं। डेढ़ वर्ष पहले सोशल...
जालन्धर(धवन): कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की टिप्पणियों को अब लोग सोशल मीडिया पर गंभीरता से लेने लगे हैं। डेढ़ वर्ष पहले सोशल मीडिया पर सोनिया के खिलाफ यू.पी.ए. सरकार को लेकर नकारात्मक टिप्पणियां होती थी जो अब सकारात्मक हो गई हैं।
संसद में सोनिया गांधी द्वारा मोदी सरकार पर पिछले दिनों की गई टिप्पणियों को सोशल मीडिया पर गंभीरता से लिया गया है। सरकार की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। सोनिया की मोदी सरकार के खिलाफ टिप्पणी को लगभग 786 लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सोनिया ने संसद में संविधान संरचना के मुद्दे पर हुई बहस में अपने विचार रखे थे।
केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्रालय द्वारा करवाए गए विश£ेषण में यह बात उभर कर सामने आई कि सोनिया के भाषण को शेयर करने वाले 80 प्रतिशत लोग न्यूट्रल थे। 16 प्रतिशत लोगों ने कांग्रेस के खिलाफ विपरीत टिप्पणीयां की जबकि 4 प्रतिशत लोगों ने सोनिया के भाषण पर अपनी सहमति जताई। भाषण को शेयर करने वाले 80 प्रतिशत लोगों ने चाहे अपने विचार खुल कर नहीं रखे परन्तु अब यह लोग सोनिया के भाषण को बारीकी से जांच-परख रहे हैं।
संसद में विपक्षी नेताओं द्वारा दिए जाने वाले भाषणों को लेकर केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्रालय अपने तौर पर अब सर्वे करवाता है ताकि सरकार को पता चल सके कि जनता में से कितने प्रतिशत लोग विपक्ष के भाषणों को गंभीरता से लेते हैं। बिहार विधानसभा के चुनावों में महा गठबंधन को मिली जीत के बाद देश की जनता की विचारधारा में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। जनता सरकार व विपक्ष दोनों की कार्यप्रणाली को परख रही है।