अकालियों ने मेरे खिलाफ पार्टी छोडऩे की झूठी अफवाह फैलाई: बराड़

Edited By Updated: 24 Aug, 2016 02:11 AM

sad to leave the party against me false rumor spread brar

अकालियों से संंबंध रखने वाले कुछ कांग्रेसियों ने ही मेरे पार्टी छोडऩे की झूठी अफवाह फैलाई है। यह बात साल 2012 के...

जालंधर: अकालियों से संंबंध रखने वाले कुछ कांग्रेसियों ने ही मेरे पार्टी छोडऩे की झूठी अफवाह फैलाई है। यह बात साल 2012 के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में शामिल हुए जालंधर कैंट हलके के पूर्व विधायक व मौजूदा जिला कांग्रेस प्रधान (देहाती) जगबीर सिंह बराड़ ने आज अपने निवास स्थान पर बुलाए पत्रकार सम्मेलन में कही। 
 
उन्होंने कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कै. अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व में वह कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्हें कांग्रेस विशेषकर कै. अमरेंद्र सिंह ने पिछले पांच सालों में अथाह प्यार दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ऐसी पार्टी और कैप्टन जैसे दरवेश राजनीतिज्ञ को छोडऩे का सवाल ही पैदा नहीं होता। उन्होंने कहा कि वह कैंट हलके से साल 2007 में 18 हजार वोटों के अंतर से विजयी होकर विधायक बने थे। उसके बाद उन्होंने साल 2012 के चुनावों में कुछ दिन पहले ही कांग्रेस ज्वाइन कर 42 हजार वोटें हासिल की थी।
 
उन्होंने कहा कि कैंट हलके में बढ़ रही उनकी लोकप्रियता विरोधियों विशेषकर अकालियों से संबंध रखते हुए कांग्रेस की छवि खराब करने पर तुले हुए कांग्रेसियों को बर्दाश्त नहीं हो रही है। वे इस कोशिश में लगे हुए हैं कि बराड़ की आगामी साल के शुरू में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में कैंट हलके से कांगे्रस की टिकट कटवाई जा सके। बराड़ ने कहा कि साल 2012 के चुनावों में भी अकालियों से संबंध रखने वाले कुछ कांग्रेसी ही पार्टी की हार का कारण बने थे। 
 
उन्होंने कहा कि उनके कांग्रेस में आने के बाद कैंट हलके में कांग्रेस काफी मजबूत हुई है। पिछले तीन सालों से वह जिला कांग्रेस देहाती के अध्यक्ष पद पर सेवाएं दे रहे हैं। 1 जुलाई 2015 को उन्होंने कैंट हलके में कांग्रेस की एक बड़ी रैली करवाई थी, जिसमें कै. अमरेंद्र सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए थे। बराड़ से जब बिक्रम सिंह मजीठिया से उनकी हुई बैठक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बैठक तो बहुत दूर की बात है, उन्होंने तो कांग्रेस में आने के बाद मजीठिया से कभी बात तक नहीं। 
 
उन्होंने कहा कि पंजाब को बर्बादी के किनारे लाकर खड़े करने वाले अकाली दल में शामिल होने की भूल वह कभी नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वह वफादार सिपाही हैं और पार्टी द्वारा दी गई हर जिम्मेदारी को वह बाखूबी निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मनप्रीत सिंह बादल के साथ उनके अच्छे संबंध हैं, किसी भी तरह का कोई मन-मुटाव नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके बारे में निराधार खबर प्रकाशित करने वाले पेपरों को वह लीगल नोटिस भी भेजेंगे। जगबीर बराड़ ने कहा कि उन्होंने उक्त पूरे मामले की जानकारी पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कै. अमरेंद्र सिंह को दे दी है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!