Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Feb, 2018 08:02 AM
विवाह में पहुंचने की जल्दी में तेज रफ्तार कार चालक ने जंडूसिंघा से जालंधर आ रहे आटो चालक को पीछे से ठोक दिया। जोरदार टक्कर में आटो पलट गया और ड्राइवर बुरी तरह से घायल हो गया। दुर्घटना में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
जालंधर (राजेश): विवाह में पहुंचने की जल्दी में तेज रफ्तार कार चालक ने जंडूसिंघा से जालंधर आ रहे आटो चालक को पीछे से ठोक दिया। जोरदार टक्कर में आटो पलट गया और ड्राइवर बुरी तरह से घायल हो गया। दुर्घटना में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के देहरा निवासी विनोद कुमार परिवार सहित जालंधर आ रहे थे। अवतार नगर में रहते उनके रिश्तेदारों के घर विवाह का कार्यक्रम था। शादी समारोह में जल्दी पहुंचने के चक्कर में विनोद कार को तेज चला रहा था कि जंडूसिंघा से रामा मंडी रोड पर उसकी कार की टक्कर आगे जा रहे आटो से हो गई।
जोरदार टक्कर से आटो पलट गया और खेतों में जा घुसा। दुर्घटना के कारण यातायात जाम हो गया। एकत्र भीड़ ने गंभीर रूप से घायल आटो चालक अशोक कुमार पुत्र मोहिन्द्र पाल निवासी लाडोवाली रोड को अस्पताल में दाखिल करवाया। सूचना मिलते ही थाना रामा मंडी के ए.एस.आई. दलजिन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे। जांच अधिकारी ने देर शाम बताया कि आटो चालक की हालत गंभीर होने के कारण बयान कलमबद्ध नहीं हो सके हैं। दुर्घटनाग्रस्त वाहन जब्त किए गए हैं। आटो चालक के बयान लिखवाने के पश्चात ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।