Edited By Updated: 12 Jul, 2016 04:35 PM
यह कहना कतई गलत नहीं होगा कि विवादों से राखी ....
जालंधर(गुलशन):यह कहना कतई गलत नहीं होगा कि विवादों से राखी सावंत का साथ पुराना नाता है। फिर चाहे पंजाबी गायक मीका के साथ चुंबन विवाद हो या फिर ब्वॉय फ्रेंड को थप्पड़ मारने का मामला। राखी सावंत द्वारा बाल्मीकि महाराज के बारे में अपशब्द कहने पर जालंधर में बाल्मीकि टाइगर फोर्स ने रेलवे स्टेशन पर शताब्दी रोककर प्रदर्शन किया।
उन्होंने मांग थी कि अपशब्द बोलने वाली अभिनेत्री राखी सांवत को गिरफ्तार किया जाए। बाल्मीकि टाइगर फोर्स के प्रधान प्रधान अजय खोसला के नेतृत्व में करीब 100 कार्यकर्ताओं ने शताब्दी रोककर प्रदर्शन किया। गैरतलब है कि अभिनेत्री राखी सावंत ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान संत बाल्मीकि को कातिल कहा था।इस मामले में एक शख्स की शिकायत पर दिल्ली के मयूर विहार थाने में राखी सावंत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।