Edited By Updated: 15 Jun, 2016 11:54 AM
पुलिस ने जालंधर के रामामंडी के पास काफी समय से हैरोइन तस्करी का धंधा करने वाले नाइजीरियाई युवक व युवती को
जालंधर (शौरी): पुलिस ने जालंधर के रामामंडी के पास काफी समय से हैरोइन तस्करी का धंधा करने वाले नाइजीरियाई युवक व युवती को काबू किया है और उनके पास से 4 किलो हैरोइन व लाखों की नकदी भी बरामद हुई है। पकड़ी गई हैरोइन की कीमत लगभग 20 करोड़ रुपए है।
पुलिस कमिश्नर अर्पित शुक्ला ने बताया कि आरोपियों की पहचान एजुइमैन्युल पुत्र कान्ना काते व ओकोह प्रीशियस पुत्री ओकोह जोज दोनों निवासी नाइजीरिया के तौर पर हुई है। ये दोनों छात्रों को हैरोइन सप्लाई करते थे। एजुइमैन्युल के पास पकड़े बैग से पुलिस ने 2 किलो हैरोइन 1 लाख 45 हजार 700 रुपए तथा ओकोह प्रीशियस के पर्स से 2 किलो हैरोइन व 1 लाख रुपए बरामद किए।
बता दें कि इससे पहले पटियाला पुलिस ने एक नाइजीरियन नागरिक को 255 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान सामने आया था कि यह हैरोइन वह दिल्ली से लेकर आए थे और पटियाला के कालेज और यूनिवर्सियों के लड़कों को महंगे भाव पर बेचनी थी।