Edited By Updated: 10 Oct, 2015 04:11 PM
अमरावती एन्क्लेव के एक घर में तेंदुए के होने की खबर है।
चंडीगढ़ः पिंजौर के अमरावती एन्क्लेव के एक घर में तेंदुए के होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक फौज से रिटायर्ड जनरल बी.एस जसवाल की कोठी नं- 216 में तेंदुआ घुस आया। तेंदुआ उनके घर के करीब पहाड़ी इलाके से उनके घर में घुस आया।
घर के मालिक रिटायर्ड जनरल बी.एस जसवाल और उनके नौकर ने घर के बाहर तेंदुए के पैरों के निशान देखे। पैरों के निशान का पीछा करते हुए उन्होंने देखा की एक तेंदुआ उनके घर में छिपा बैठा था। घर के स्टोर रूम के पास तेंदुआ होने की खबर घर वालों ने पुलिस और वन विभाग को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सुबह 9 बजे से ही तेंदुए को घर से निकालने की कोशिश जारी है।