जालंधर नार्थ एक माडल विधानसभा हलका बना : भंडारी

Edited By Updated: 15 Oct, 2016 11:05 AM

kd bhandari mla jalandhar

पंजाब के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव व भाजपा विधायक के.डी. भंडारी ने कहा है कि मकसूदां रोड 2.74 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जा रही है।

जालंधर: पंजाब के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव व भाजपा विधायक के.डी. भंडारी ने कहा है कि मकसूदां रोड 2.74 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जा रही है। ईसा नगर तक कार्य पूरा हो चुका है जबकि इसे विधिपुर तक ले जाया जाएगा। भंडारी ने आज बताया कि मकसूदां रोड को सर्वश्रेष्ठ सड़क के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी तरह से रिंग रोड के तहत नहर के दोनों तरफ नाहलां से लेकर पठानकोट बाईपास तक लोगों को सुविधाएं मिलेंगी।


भंडारी ने क हा कि चंदन नगर अंडरब्रिज बनने से लोगों को भारी राहत मिली है। अब फाटक रामनगर, गाजीगुल्ला, चंदन नगर, टांडा अड्डा पर ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को नहीं मिलती है। उन्होंने कहा कि अंडरब्रिज के दोनों तरफ पुलिस के 2-2 मोटरसाइकिल खड़े होते हैं जो आपराधिक लोगों पर नजर रखते हैं। इसी तरह से अंडरब्रिज में पानी की निकासी के लिए 4 मोटरें लगा दी गई हैं। जैनरेटर भी स्थापित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब अंडरपास में बारिश का पानी खड़ा नहीं होगा क्योंकि बारिश होते ही चारों मोटरें पानी निकासी का कार्य शुरू कर देंगी। इसी तरह से अंडरपास के पास सी.सी.टी.वी. कैमरे लगा दिए गए हैं। चंदन नगर अंडरब्रिज के साथ बेहतरीन पार्क बनाया गया है जो सौंदर्यीकरण को बढ़ा रहा है।


स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को अंडरब्रिज बनने से राहत मिली है। अंडरब्रिज के लिए पूरी राशि 45 करोड़ रुपए पंजाब सरकार ने दिए।उन्होंने बताया कि अशोक विहार, बैंक कालोनी, छोटा व बड़ा सईपुर, सूरानुस्सी रोड आदि सभी के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया गया है। अगले महीने तक अन्य सड़कों के कार्य भी शुरू हो जाएंगे। जालंधर उत्तरी को एक माडल विधानसभा हलके के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नॉर्थ हलके में वाटर सप्लाई तथा सीवरेज के काम भी पूरे हो चुके हैं। नई बाहरी कालोनियों को विकसित किया जा चुका है। अब लोग जालंधर नार्थ हलके की दुहाई अन्य स्थानों पर दे रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!