Edited By Updated: 13 Jul, 2016 02:29 PM
रियो ओलंपिक से जुड़े होने के कारण कई प्लेयरज के इंटरस्टिंग किस्से सामने अा रहे है।
जालंधरः रियो ओलंपिक से जुड़े होने के कारण कई प्लेयरज के इंटरस्टिंग किस्से सामने अा रहे है। इन्ही में से एक है जालंधर के गावं मिठ्ठापुर के हॉकी प्लेयर मनप्रीत सिंह जो पाकिस्तान मूल की मलेशियाई लड़की इली नजवा से शादी करने वाले हैं।
मनप्रीत दूसरी बार रियो ओलंपिक में हिस्सा लेने जा रहे। वहां से लौटने के बाद वे दोनोंं शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बता दें कि साल 2012 में मलेशिया में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। इली नजवा मनप्रीत के गांव भी आ चुकी हैं।
मनप्रीत का परिवार नहीं चाहता था वे हॉकी खेले लेकिन वे बिना किसी से पूछे ग्राऊंड में हॉकी खेलने चले जाते थे। घरवाले परेशान हो जाते थे तो घर के अंदर बंद करके उसे चले जाते थे।
खेल का जज्बा इतना था कि वे कुंडी तोड़ कर भी मैदान में पहुंच जाते थे। इसी जिद और लगन का नतीजा है कि ओलिंपिक में दूसरी बार खेलने का मौका मिला। किसान बलजिंदर सिंह के बेटे मनप्रीत के घर की आर्थिक हालात ठीक नहीं थी। खेती के अलावा कमाई का कोई और साधन नहीं था। दोनोंं बड़े भाई सुखराज और अमनदीप भी हॉकी प्लेयर थे। स्टेट लेवल के कंपीटिशन में भाग ले चुके थे। पर तंगी के चलते आगे नहीं खेल सके।
गांव के लोगों और भाईयों को हॉकी खेलते देख ही मनप्रीत बड़ा हुआ। भाई नहीं चाहते थे कि वह हॉकी खेले क्योंकि एक बार खेल के दौरान मनप्रीत से बड़े भाई सुखराज की नाक पर चोट लग गई थी।
घर का लाडला होने के कारण भाई नहीं चाहते थे कि उसे चोट लगे। कोच सुरजीत सिंह का सहयोग मिला और उन्होंने घरवालों को समझाया तो घर वालों ने खेलने की परमीशन दी। फिर लगातार अपने परफार्मेंस के बल पर प्रतिदिन मनप्रीत बढ़ता चला गया।