Edited By Updated: 26 Nov, 2015 11:25 AM
अपने घर के बाहर जाने की जानकारी कभी भी सोशल मीडिया पर न डाले। यह कहना है एस.पी. साउथ नवदीप बराड़ का जो 2 चोरों के एक गिरोह को पकड़ने के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
चंडीगढ़ः अपने घर के बाहर जाने की जानकारी कभी भी सोशल मीडिया पर न डाले। यह कहना है एस.पी. साउथ नवदीप बराड़ का जो 2 चोरों के एक गिरोह को पकड़ने के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
सैक्टर 56 चंडीगढ़ में 22 नवंबर को दिन के समय हुई चोरियों के आरोपियों दीपक और सोनू को पत्रकारों के सामने पेश करते हुए यह दोनों नशा करते हैं। एक ही दिन में 6 चोरियां एक ही सैक्टर से हैरानी वाली बात थी ।
जब बारीकी से जांच की तो पता चला कि सभी चोरियां उनके घर में हुई हैं जो घर से बाहर गए थे। इससे पता चल गया कि चोर इस इलाके के हैं। चोरों से मोबाइल, गहने और नगदी बरामद कर लिए गए है।
उन्होंने अपना गुनाह कबूल भी कर लिया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने फेसबुक स्टेटस से पता चला गया था कि जिन घरों में वह चोरी की घटनाओं को अंजाम देंगे वह घर पर नहीं हैं।