Edited By Updated: 17 Sep, 2016 11:53 AM
सरहंद नहर में डूबे डेविएट के प्रिंसीपल मनोज कुमार के बेटे की लाश आज मिल गई है। करीब पांच दिन से गोताखोर अनमोल को ढूंढने में लगे हुए थे।
जालंधर : सरहंद नहर में डूबे डेविएट के प्रिंसीपल मनोज कुमार के बेटे की लाश आज मिल गई है। करीब पांच दिन से गोताखोर अनमोल को ढूंढने में लगे हुए थे। आज उसका शव बरामद हो गया है। हालांकि परिवार वालों को उनके बेटे के सही सलामत होने की आस थी, जो आज टूट गई। अनमोल के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद आज ही पटियाला में अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।
जानकारी मुताबिक अनमोल पटियाला की थापर यूनिवर्सिटी में पढ़ता था। वह वहां से बीटैक कर रहा था। रविवार रात वह अपने दोस्तों के साथ सरहंद नहर के पास अाया हुअा था। वहां वह बाथरूम करने के लिए गया अौर फिर पानी के पास खड़ा हो गया। इस दौरान उसका पैर फिसला अौर वह नहर में डूब गया था।