Edited By Updated: 16 Sep, 2016 04:50 PM
आदमपुर-महटियाना मार्ग के निकट एक निजी बस नहर में जा गिरी। हादसे में 12 लोग घायल हो गए, जिसमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जालंधर((दिलबागी): आदमपुर-महटियाना मार्ग के निकट एक निजी बस नहर में जा गिरी। हादसे में 12 लोग घायल हो गए, जिसमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया। गंभीर घायलों को उपचार के लिए बड़े अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि बस अचानक अनियंत्रित हुई और सीधे नहर में जा गिरी। पुलिस ने बस ड्राइवर को हिरासत में लिया है। उससे हादसे के कारणों के बारे में पूछताछ की जा रही है।