2 बेटियों को जन्म देने पर इस मां को मिली बड़ी सजा

Edited By Updated: 27 Jul, 2016 03:22 PM

Daughter

2 पुत्रियों को जन्म देने की एक विवाहिता को इतनी बड़ी सजा मिली कि उसे ससुराली जनों ने परेशान करते हुए घर से

गोराया (मुनीश): 2 पुत्रियों को जन्म देने की एक विवाहिता को इतनी बड़ी सजा मिली कि उसे ससुराली जनों ने परेशान करते हुए घर से निकाल दिया जिसका 12 दिन से कोई पता नहीं कि वह कहां है। इस कारण महिला के माता-पिता काफी परेशान हैं। 
 
आज यहां पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए अमरजीत व उसकी पत्नी किशना निवासी पत्ती गऊ की रूड़कां कलां ने बताया कि उसकी 25 वर्षीय पुत्री पूजा रानी का विवाह करीब 8 वर्ष पहले पत्ती अकलपुर मलसीयां निवासी निरंजन सिंह पुत्र प्रीतम सिंह के साथ हुआ था। पूजा की 2 पुत्रियां हैं, एक 5 वर्ष की नवजोत व दूसरी 2 वर्ष की मुस्कान। अमरजीत ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूजा को उसका ससुराल पक्ष किसी न किसी बात को लेकर परेशान करता रहता था व उससे मारपीट करते रहते थे। उन्होंने कहा कि लड़का न होने व दूसरी पुत्री होने के पश्चात पूजा के ससुराल वालों ने उसे ज्यादा परेशान करना शुरू कर दिया व मारपीट करने लगे थे। 
 
इसके चलते कई बार उनका राजीनामा करवाया गया था। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई से उनकी पुत्री पूजा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। उसके पति ने थाना शाहकोट में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि वह इस मामले के संबंध में मलसीयां चौकी इंचार्ज व एस.एच.ओ. शाहकोट से मिले हैं जिन्होंने 30 जुलाई तक का समय लिया है। इस संबंध में लड़के के परिवार वालों से संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने कोई भी जानकारी नहीं दी। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!