Edited By Updated: 25 Aug, 2016 02:09 AM
चाणक्यपुरी दिल्ली से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सुरिन्द्र सिंह कमांडो ने मुकेरियां में आप के सरगर्म नेता
मुकेरियां(नागला): चाणक्यपुरी दिल्ली से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सुरिन्द्र सिंह कमांडो ने मुकेरियां में आप के सरगर्म नेता प्रो. जी.एस. मुलतानी के गृह निवास पर बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब में आप की चल रही हवा धीरे-धीरे आंधी का रूप धारण करती जा रही है, जिसके कारण राज्य के ईमानदार लोग लगातार पार्टी से जुड़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मान्यवर केजरीवाल जी की सोच के कारण आप
आगामी 2017 के चुनावों दौरान प्रत्येक सीट पर विजय प्राप्त करेगी। प्रो. जी.एस. मुलतानी ने बताया कि मुम्बई आतंकवादी हमले दौरान एम.एस.जी. के सदस्य रहे विधायक सुरिन्द्र सिंह कमांडो ने कई लोगों की जानें बचाई। उन्होंने बताया कि केजरीवाल ने दिल्ली चुनावों दौरान जहां उनका हाथ थामा वहीं सुरिन्द्र सिंह कमांडो ने भी लगातार 2 बार भारी मतों से जीत हासिल की।