Edited By Updated: 25 Jul, 2016 11:41 AM
मुकेरियां पुलिस ने गत रात्रि रहस्यमयी...
मुकेरियां(नागला): मुकेरियां पुलिस ने गत रात्रि रहस्यमयी हालात में गांव मनसूरपुर में एक नौजवान के हुए कत्ल के संदर्भ में उसके पिता गुरुदेव सिंह पुत्र हजारा सिंह के बयानों के आधार पर सुखविंद्र सिंह उर्फ राणा पुत्र जरनैल सिंह निवासी मनसूरपुर के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
गुरुदेव सिंह ने पुलिस को बताया कि गत रात्रि लगभग 11 बजे उसे किसी ने बताया कि उसका पुत्र दिलप्रीत बुरी तरह घायल हालत में दानामंडी मनसूरपुर पुल के नजदीक पड़ा हुआ है। उन्होंने तुरन्त उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर होने के कारण जालंधर रैफर कर दिया तथा जालंधर के एक अस्पताल में उसके बेटे दिलप्रीत की मौत हो गई। गुरुदेव सिंह ने बताया कि उसके बेटे का 20-25 दिन पहले भी सुखविंद्र सिंह उर्फ राणा से झगड़ा हुआ था जिसका राजीनामा पुलिस की मौजूदगी में किया गया था। उसने बताया कि सुखविंद्र सिंह ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गत रात्रि मौका मिलने पर उसके पुत्र की हत्या कर दी।