Edited By Updated: 18 Nov, 2015 02:16 PM
मुकेरियां ट्रक यूनियन के नजदीक शराब के ठेके पर कार्यरत कर्मचारी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मार दी गई।
मुकेरियां: मुकेरियां ट्रक यूनियन के नजदीक शराब के ठेके पर कार्यरत कर्मचारी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मार दी गई। घटनास्थल से प्राप्त जानकारी अनुसार शराब कर्मी राकेश कुमार निवासी सहोता द्वारा शराब के बदले पैसे मांगने पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे गोली मार दी गई।
इस संबंधी पता चलने पर परिचित ने तुरंत लगभग रात्रि 10 बजे उसे अस्पताल पहुंचाया। मौके पर डा. जी.पी. सिंह ने बताया कि गोली सीधी गले में लगने के कारण उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे डी.एम.सी. लुधियाना में रैफर कर दिया गया है।