Edited By Updated: 04 Feb, 2016 04:32 PM
सेना में भर्ती होने के लिए आए नौजवान...
गुरदासपुर (विनोद): सेना में भर्ती होने के लिए आए नौजवान की पहले सेना के जवानों तथा बाद में पुलिस कर्मचारियों द्वारा पिटाई किए जाने कारण उसे गुरदासपुर अस्पताल में दाखिल करवाया गया। किरनजीत सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी अटारी ने बताया कि वह तिबड़ी छावनी में उसके इलाके के नौजवानों की भर्ती थी। इसी के चलते वह तिबड़ी छावनी में आया हुआ था।
जब दौड़ समाप्त हुई तो सेना के जवानों ने उस पर आरोप लगाया कि वह दौड़ में गलत ढंग से शामिल हुआ है। इससे इंकार करने पर उन्होंने उसकी पिटाई शुरू कर दी तथा गेट से बाहर निकाल दिया।
उसके बाद पुलिस जवानों ने भी उसकी पिटाई की। उसके साथ आए नौजवानों ने उसे गुरदासपुर अस्पताल में दाखिल करवाया। दूसरी तरफ पुराना शाला पुलिस स्टेशन इंचार्ज दलविन्द्र कालिया ने नौजवान द्वारा लगाए आरोपों को गलत बताया।