Edited By Updated: 24 Oct, 2016 01:12 AM
आज स्थानीय जालंधर रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पति की मौत हो गई जबकि पत्नी ...
बटाला(सैंडी, बेरी, कलसी, लवल): आज स्थानीय जालंधर रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पति की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
मौके से एकत्रित की गई जानकारी अनुसार मोटरसाइकिल-रेहड़ा चालक दर्शन सिंह पुत्र बूटा सिंह निवासी गांव फूलके हाल निवासी गौंसपुरा गत देर शाम अपनी पत्नी सर्बजीत कौर के साथ रिक्शा पर जा रहा था कि गांव मिशरपुरा के निकट एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिससे वे दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें 108 नं. एम्बुलैंस कर्मचारियों ने बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने दर्शन सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि पत्नी अस्पताल में उपचाराधीन है। घटना की सूचना मिलते ही थाना रंगड़-नंगल के ए.एस.आई. बलविन्द्र सिंह ने मृतक के पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।