Edited By Updated: 07 Feb, 2016 01:23 AM
थाना रंगड़-नंगल के अन्तर्गत आते गांव यादपुर सेखवां में रहस्यमयी परिस्थितियों में एक नेत्रहीन व्यक्ति का कत्ल...
बटाला(स.ह.,सैंडी): थाना रंगड़-नंगल के अन्तर्गत आते गांव यादपुर सेखवां में रहस्यमयी परिस्थितियों में एक नेत्रहीन व्यक्ति का कत्ल होने का समाचार है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.पी. मुख्यालय जगजीत सिंह सरोआ ने बताया कि कुलविन्द्र कौर ने पुलिस को जानकारी दी थी कि उसका पति कमर शमशेर सिंह (तांत्रिक बाबा) पुत्र नानक सिंह निवासी सेखवां जो अंधा था, लोगों को अंधविश्वास में डालता था, को मिलने हेतु घर में विगत दिवस बाद दोपहर 3 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार 3 युवक आए व बाद में चले गए। कुलविन्द्र कौर अनुसार सायं 6 बजे के करीब पुन: दोबारा उक्त तीनों युवक घर में आए जिन्हें साथ लेकर मेरा पति घर की ऊपर वाली मंजिल पर चला गया और मुझे ऊपर न आने हेतु कहा।
कुलविन्द्र कौर ने पुलिस को यह भी जानकारी दी कि युवकों को ऊपर कमरे में छोडऩे के बाद मेरा पति कमर शमशेर सिंह 2-3 बार नीचे आया था। इसके बाद रात करीब 9 बजे तीनों युवक हमारे घर से चले गए और मैं घर का मेन गेट बंद करके अपने कमरे में आकर सो गई। आज सुबह उठकर देखा तो उसका पति रक्त से लथपथ नग्नावस्था में कमरे में चारपाई पर मृत पड़ा था। जिसे देखकर वह दंग रह गई।
एस.पी. सरोआ ने बताया कि उक्त वारदात संबंधी जानकारी मिलने पर उनके नेतृत्व में एस.एच.ओ. रंगड़-नंगल वेद प्रकाश ने पुलिस पार्टी सहित स्थिति का जायजा लिया और शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टर्माटम हेतु सिविल अस्पताल बटाला में भेज दिया तथा मौके पर एक्सपर्ट डॉग स्क्वायड की टीमें मंगवाकर मामले की जांच-पड़ताल करनी आरंभ कर दी।
एस.पी. ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने मृतक के भाई रंजीत सिंह के बयानों के आधार पर धारा 302 आई.पी.सी. तहत अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध कत्ल का केस दर्ज कर लिया है। घटना बारे पता चलते ही गांव सेखवां के सरपंच गज्जन सिंह व मैंबर पंचायत वीर सिंह भी मौके पर पहुंचे।