शादी का झांसा देकर 6 साल तक बनाता रहा संबध और फिर...

Edited By Updated: 19 May, 2016 01:00 PM

rape with girl

थाना बहरामपुर की पुलिस ने एक पीड़िता के बयानों पर एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म तथा धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

गुरदासपुर (दीपक, नवीन): थाना बहरामपुर की पुलिस ने एक पीड़िता के बयानों पर एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म तथा धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। हालांकि इस संबंध में किसी की भी गिरफ्तारी संभव नहीं हो पाई है। 

 

थाना बहरामपुर के प्रभारी रजिंदर कुमार ने बताया कि उन्हें गांव मराड़ा स्थित एक पीड़िता ने बयान दर्ज करवाया कि गांव मराड़ा का ही रविंदर कुमार सैनी पुत्र जसवंत सैनी उसे शादी का झांसा देकर गत 2011 से उसके साथ दुराचार कर रहा है। जब भी वह उसे शादी के लिए कहती तो वह कुछ न कुछ बहाना बना कर टाल जाता है। 

 

इसी दौरान करीब 6 माह पहले वह उसे चंडीगढ़ ले गया, जहां हम दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। बार-बार शादी के  बारे में कहने पर भी रविंदर कुमार ने उसकी एक न सुनी और उससे शादी करने को साफ मना कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर थाना बहरामपुर की पुलिस ने जांच कर रविंदर कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि यह केस ए.एस.आई. कुसुम लता को सौंपा गया है, परन्तु अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी संभव नहीं हो पाई है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!