Edited By Updated: 23 Oct, 2016 05:38 PM
जालंधर रोड़ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पति की मौत और पत्नी के गंभीर रूप से घायल हो गई।
बटाला(सैंडी, कलसी, लवल):जालंधर रोड़ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पति की मौत और पत्नी के गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी अनुसार रिकशा चालक दर्शन सिंह पुत्र बूटा सिंह निवासी गांव फूलके हाल निवासी गौंसपुरा गत देर शाम अपनी पत्नी सर्बजीत कौर के साथ रिक्शा पर जा रहा था। गांव मिशरपुरा के निकट एक तेज रफ्तार वाहन ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 108 नं एम्बुलैंस कर्मचारियों ने बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने दर्शन सिंह को मृत घोषित कर दिया और पत्नी अस्पताल में उपचाराधीन है।