Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Feb, 2018 07:41 AM
रेलवे पुलिस को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर एक 11 वर्षीय लावारिस बच्चा मिला है। इस संबंधी जी.आर.पी. के एच.सी. सुरिन्द्र सिंह ढिल्लों ने बताया कि उक्त बच्चा अपना नाम राहुल, पिता का नाम सुनील यादव व माता का नाम नीता देवी निवासी दिल्ली बता रहा है। इसके...
गिद्दड़बाहा(कुलभूषण): रेलवे पुलिस को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर एक 11 वर्षीय लावारिस बच्चा मिला है। इस संबंधी जी.आर.पी. के एच.सी. सुरिन्द्र सिंह ढिल्लों ने बताया कि उक्त बच्चा अपना नाम राहुल, पिता का नाम सुनील यादव व माता का नाम नीता देवी निवासी दिल्ली बता रहा है। इसके अलावा उक्त लड़का राहुल कोई भी सही जानकारी नहीं दे रहा।
उन्होंने बताया कि लड़के को जांच-पड़ताल कर परिवार से मिलाने के लिए चाइल्ड लाइन-1098 बठिंडा के सुपुर्द कर दिया गया है। लड़के राहुल ने बताया कि उसके माता-पिता दिल्ली में रहते हैं जबकि वह पानीपत स्थित अपने मामा लतेश कुमार के पास रहता है। चाइल्ड लाइन-1098 बठिंडा के सैंटर को-आर्डीनेटर बलकार सिंह ने कहा कि बच्चा अभी घबराया हुआ है, जिसे बठिंडा ले जाकर पूछ-पड़ताल कर माता-पिता से मिलाने की कोशिश की जाएगी। इस अवसर पर जी.आर.पी. के गुरविन्द्र सिंह व जगरूप सिंह आदि उपस्थित थे।