Edited By Urmila,Updated: 13 Apr, 2024 06:47 PM
पुलिस ने लूटपाट करने के मंसूबे से खड़े 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
फरीदकोट (राजन): स्थानीय थाना सदर के ए.एस.आई. जगतार सिंह व जसवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी की ओर से नजदीकी गांव भाना में तेजधार हथियारों से लैस होकर भोले भाले लोगों की लूटपाट करने के मंसूबे से खड़े 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गश्त के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गगनदीप सिंह उर्फ गगना वासी घुम्यारा, लवप्रीत सिंह वासी टिवान, सतवंत सिंह वासी घुम्यारा व मनदीप सिंह घुम्यारा जो लूटपाट करने के आदि हैं, इस समय गांव भाना में तेजधार हथियारों से लैस होकर खड़े हैं जिस पर पुलिस पार्टी की ओर से रेड कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here