Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Feb, 2018 03:21 PM
पंजाब की 7 संघर्षशील किसान जत्थेबंदियों के आह्वान पर आज भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के जिला अध्यक्ष पूर्ण सिंह दोदा, किरती किसान यूनियन के बलविन्द्र सिंह भुट्टीवाला, भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी के टहिल सिंह हुसनर, भारतीय किसान यूनियन एकता...
गिद्दड़बाहा (कुलभूषण/ चावला): पंजाब की 7 संघर्षशील किसान जत्थेबंदियों के आह्वान पर आज भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के जिला अध्यक्ष पूर्ण सिंह दोदा, किरती किसान यूनियन के बलविन्द्र सिंह भुट्टीवाला, भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी के टहिल सिंह हुसनर, भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा द्वारा स्थानीय कचहरी चौक पर राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 15 पर दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक तक यातायात रोका गया।
वहीं, किसानों द्वारा पहले से ही घोषित धरने के संबंध में चौकस हुए पुलिस प्रशासन की तरफ से गिद्दड़बाहा-मलोट नैशनल हाईवे से निकलने वाले वाहनों को बदले हुए रास्तों से निकाला गया और किसी भी अप्रिय घटना के मद्देनजर धरने वाली जगह के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई। किसान नेताओं ने कहा कि संघर्षशील 7 किसान जत्थेबंदियां कर्ज मुक्ति और स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू करवाने तक संघर्ष जारी रखेंगी। किसानों को आत्मदाह का रास्ता छोड़ कर संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा। 16 फरवरी को पंजाब सरकार की तरफ से पकोका कानून के विरुद्ध बरनाला में रोष रैली की जाएगी।
किसान नेताओं पर मामला दर्ज
थाना गिद्दड़बाहा पुलिस ने किसान नेताओं पर अलग-अलग धाराओं के अधीन मामला दर्ज किया है। थाना गिद्दड़बाहा के एस.एच.ओ. धर्मपाल शर्मा ने बताया कि स्थानीय कचहरी चौक में धरना दे रहे व्यक्तियों ने दोपहर करीब 12 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना लगाया और छोटा हाथी व अन्य वाहन सड़क पर लगा कर यातायात में विघ्न डाला, जिसके चलते राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जोकि जिला मैजिस्ट्रेट के आदेश के उल्लंघन का मामला बनता है। जिसके चलते थाना गिद्दड़बाहा पुलिस ने गुरभगत सिंह, गुरपाश सिंह, गुरांदित्ता सिंह, भूपिन्द्र सिंह, बलविन्द्र सिंह, हेम राज गिद्दड़बाहा, टहिल सिंह हुसनर, गुरदीप सिंह, गुरतेज सिंह, नछत्तर सिंह, मल्ल सिंह, गुरजंट सिंह, मेवा सिंह, गुरपाल सिंह आदि किसान नेताओं सहित 60-70 अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अलग-अलग धाराओं के अधीन मामला दर्ज किया है।