40 ग्राम हैरोइन सहित 3 काबू

Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Feb, 2018 07:57 AM

3 arrested with heroin

सी.आई.ए. स्टाफ व ए.टी.एफ. की टीम ने गश्त के दौरान 3 लोगों को 40 ग्राम हैरोइन सहित काबू किया है। इनमें से 2 सगे भाई हैं जिनके खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया गया है। सी.आई.ए.स्टाफ के इंचार्ज प्रताप सिंह ने बताया कि गत 26 फरवरी को ए.एस.आई. अमरीक...

श्री मुक्तसर साहिब(तनेजा, दर्दी): सी.आई.ए. स्टाफ व ए.टी.एफ. की टीम ने गश्त के दौरान 3 लोगों को 40 ग्राम हैरोइन सहित काबू किया है। इनमें से 2 सगे भाई हैं जिनके खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया गया है। सी.आई.ए.स्टाफ के इंचार्ज प्रताप सिंह ने बताया कि गत 26 फरवरी को ए.एस.आई. अमरीक सिंह, एस.टी.एफ. के बचित्तर सिंह, हरसिंदर सिंह, ङ्क्षबदरपाल सिंह डी.सी. दफ्तर से संगूधौन की ओर जा रहे थे। इस दौरान उन्हें रजबाहे के पास खाली प्लाट में 3 युवक दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें संदेह के आधार पर काबू कर लिया।

तलाशी लेने पर उनसे 40 ग्राम हैरोइन, एक पाकेट कम्प्यूटर, कांटा, लाइटर, सिल्वर पेपर आदि बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान बलजीत सिंह, शरणजीत सिंह दोनों सगे भाई निवासी घरियाला, थाना वलटोहा (तरनतारन) व परगट सिंह निवासी नजदीक डेरा ब्यास मखू(फिरोजपुर) के तौर पर हुई है। इनके खिलाफ थाना सदर में एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को मंगलवार सी.जे.एम. अर्चना कंबोज की अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!