Edited By Updated: 21 Oct, 2016 10:01 AM
बुढलाडा मंडी के एक व्यापारी को अगवा कर 1 करोड़ रुपए की फिरौती लेकर छोडऩे के मामले में पुलिस ने बुढलाडा के शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एस.जी.पी.सी.) (बादल)...
मानसा/बुढलाडा (जस्सल/मनचंदा): बुढलाडा मंडी के एक व्यापारी को अगवा कर 1 करोड़ रुपए की फिरौती लेकर छोडऩे के मामले में पुलिस ने बुढलाडा के शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एस.जी.पी.सी.) (बादल) के मैंबर व संत समाज के महासचिव बाबा सुखचैन सिंह धर्मपुरा के पुत्र कल्याण सिंह धर्मपुरा व उनके भांजे गुरप्रीत सिंह चहल को फिरौती के साढ़े 22 लाख रुपए की नकदी सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने गांव धर्मपुरा में एस.जी.पी.सी. मैंबर सुखचैन सिंह धर्मपुरा के घर, स्कूल व बनाए गए गुप्त स्थानों पर छापेमारी की, जहां से पुलिस को विदेशी करंसी समेत उक्त रकम बरामद हुई है। इन व्यक्तियों ने बुढलाडा के एक व्यापारी चिमन लाल को अगवा कर उसके परिवार से 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। इस घटना को लेकर शिरोमणि कमेटी व राजनीतिक गलियारों में हड़कम्प मच गया है। पुलिस के रिकार्ड मुताबिक अकाली दल के इन अधिकारियों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
इस मामले में कई पुलिस आधिकारियों के मिले होने के चर्चे भी चलते रहे परन्तु पुलिस ने इस की कोई पुष्टि नहीं की। 18 दिनों बाद चिमन लाल के परिवार ने अगवाकारों को 1 करोड़ रुपए देकर उसे घर वापस लाया। जानकारी अनुसार इस मामले पर पुलिस की कार्रवाई से परिवार संतुष्ट न हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री व डी.जी.पी.पंजाब से इस की जांच करने की मांग की।
आज गुरूवार को आई.जी. एस. के. अस्थाना, एस.एस.पी. मुखविन्दर सिंह भुल्लर मानसा व अन्य पुलिस आधिकारियों ने गांव धर्मपुरा को घेरा डाल कर एस.जी.पी.सी. मैंबर सुखचैन सिंह धर्मपुरा के घर, स्कूल व अन्य स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस ने बाबा सुखचैन सिंह के पुत्र कल्याण सिंह व उस के भांजे गुरप्रीत सिंह चहल को साढ़े 22 लाख रुपए की नकदी समेत गिरफ़्तार कर लिया है। यह रकम इन्होंने फिरौती के तौर पर हासिल की थी और चिमन लाल को इन की तरफ से अगवा किया गया था। इस में साढ़े 5 लाख रुपए की यू.एस.ए. करंसी, पौंड यूरो विदेशी करंसी शामिल है।
मानसा के जिला पुलिस मुखी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफतार किया गया है। आरोपियों ने विदेशी करंसी के अलावा पिस्टल भी बरामद किया गया है तथा मामले में आरोपियों से ओर पुछताछ जारी है।