Edited By Updated: 25 May, 2016 05:16 PM
शहर के भटिंडा-बादल रोड पर मंगलवार को लड़कियों से भरी एक जीप भयानक हादसे का शिकार हो गर्इ।
भटिंडा: शहर के भटिंडा-बादल रोड पर मंगलवार को लड़कियों से भरी एक जीप भयानक हादसे का शिकार हो गर्इ। इस हादसे में 2 सगी बहनों की मौत हो गई जबकि ड्राइवर सहित 7 घायल हो गई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार गांव जीवन सिंह वाला में स्थित एक धागा फैक्ट्री में नजदीकी गांव की लड़कियां काम करती थीं, जिन्हें मक्खन सिंह नामक ड्राइवर गांव कोटगुरु से लेकर आता था। मंगलवार को जब लड़कियों से भरी जीप जेल सिंह इंजीनियरिंग कालेज नजदीक पहुंची तो अचानक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। ड्राइवर मक्खण सिंह के अलावा 9 लड़कियां गंभीर घायल हो गर्इ जबकि 2 सगी बहनों ने दम तोड़ दिया।
मृतक लड़कियों की पहचान अमनदीप कौर, गुरप्रीत कौर बेटी हरपाल सिंह निवासी कोटगुरु के रूप में हुर्इ है। मृतक लड़कियों का पिता मजदूर है और उसके 4 बच्चे थे, जिनमें से 3 लड़कियां और एक लड़का था। फिलहाल घायल लड़कियों ने बताया कि यह हादसा अचानक सड़क पर आवारा पशुओं के आ जाने के कारण हुआ