Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Jan, 2018 12:48 PM
लगातार बढ़ रही डीजल, पैट्रोल व गैस सिलैंडरों की कीमतों पर यूथ कांग्रेस ने भारी विरोध जताया। पंजाब यूथ कांग्रेस की महासचिव बीबी पूनम कांगड़ा ने कई गांवों में स्वयं खच्चर रेहड़ा चलाकर अलग ढंग से प्रदर्शन करते केंद्र सरकार पर करारी चोट की।
संगरूर(बेदी): लगातार बढ़ रही डीजल, पैट्रोल व गैस सिलैंडरों की कीमतों पर यूथ कांग्रेस ने भारी विरोध जताया। पंजाब यूथ कांग्रेस की महासचिव बीबी पूनम कांगड़ा ने कई गांवों में स्वयं खच्चर रेहड़ा चलाकर अलग ढंग से प्रदर्शन करते केंद्र सरकार पर करारी चोट की।
बीबी पूनम कांगड़ा ने गांव भगवानपुरा, बालियां व सारो में प्रदर्शन दौरान संबोधित करते कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता को आॢथक तौर पर मारने पर तुले हुए हैं जो रोजाना प्रयोग वाली चीजों व तेल की कीमतों को उच्च स्तर पर बढ़ाकर लोगों पर अधिक बोझ डाल रहे हैं। इस मौके पर केंद्र सरकार का पिट-स्यापा भी किया गया। बीबी कांगड़ा के साथ मैडम मनदीप कौर, हरभिंद्र कौर सग्गू, इंद्रजीत नीलू, रूप सिंह धालीवाल, रवि कुमार, सिकंदर सिंह राजपाल राजू, संदीप कौर सारो के अलावा अन्य भी कांग्रेसी उपस्थित थे।