Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Feb, 2018 08:51 AM
जेल में बंद अपने पुत्र को मिलने आई मां की जेब से पुलिस ने भांग बरामद की है। थाना सिटी के ए.एस.आई. गुरदीप सिंह ने बताया कि रवि कुमार पुत्र सेवक सिंह वासी बरनाला एक्साइज एक्ट अधीन जेल में बंद है। उससे मुलाकात करने के लिए उसकी मां रोशनी पत्नी सेवक सिंह...
बरनाला (विवेक सिंधवानी, गोयल): जेल में बंद अपने पुत्र को मिलने आई मां की जेब से पुलिस ने भांग बरामद की है। थाना सिटी के ए.एस.आई. गुरदीप सिंह ने बताया कि रवि कुमार पुत्र सेवक सिंह वासी बरनाला एक्साइज एक्ट अधीन जेल में बंद है। उससे मुलाकात करने के लिए उसकी मां रोशनी पत्नी सेवक सिंह वासी बरनाला आई।
ड्यूटी दौरान जब पुलिस कर्मचारियों ने उसकी तलाशी ली तो उसकी कोट की जेब से 2 पुडिय़ां भांग बरामद हुईं। पुलिस ने उस पर केस दर्ज कर लिया है।