Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Feb, 2018 03:30 PM
पुलिस द्वारा दो विभिन्न मामलों में मोबाईल आदि छीनने के आरोप में 3 आरोपियों सहित कुल 10 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन सिटी धूरी में मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित प्रवीण कुमार निवासी धूरी की शिकायत पर दर्ज किए गए इस मामले के...
धूरी (संजीव जैन): पुलिस द्वारा दो विभिन्न मामलों में मोबाईल आदि छीनने के आरोप में 3 आरोपियों सहित कुल 10 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन सिटी धूरी में मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित प्रवीण कुमार निवासी धूरी की शिकायत पर दर्ज किए गए इस मामले के अनुसार आरोपी सुनील कुमार उर्फ छोटा पुत्र निक्का राम, साहिल कुमार पुत्र राजेश कुमार, अजय कुमार पुत्र पवन कुमार, गग्गू पुत्र केवल सिंह, मनप्रीत सिंह उर्फ मनी पुत्र दर्शन सिंह, गुरप्रीत सिंह उर्फ बिल्ला पुत्र गुरजंट सिंह द्वारा उसके साथ मारपीट की गई थी। इन 6 आरपियों द्वारा पीड़ित से उसका मोबाईल और पर्स भी छीना गया था।
इसी तरह से मोबाइल छीनने के एक अन्य मामले में पुलिस स्टेशन सिटी धूरी में पीड़ित नीरज कुमार की शिकायत पर आरोपी सतनाम सिंह उर्फ कोपली निवासी धूरी तथा उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी सतनाम सिंह और उसके तीन अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है।