Edited By Updated: 27 Sep, 2016 02:52 PM
उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा शुरु किए गए 'कॉफी विद कैप्टन' कार्यक्रम पर कटाक्ष करते कहा कि कैप्टन को अब जल्द ही 'दारू विद कैप्टन' कार्यक्रम शुरू कर देना चाहिए।
अमृतसरः उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा शुरु किए गए 'कॉफी विद कैप्टन' कार्यक्रम पर कटाक्ष करते कहा कि कैप्टन को अब जल्द ही 'दारू विद कैप्टन' कार्यक्रम शुरू कर देना चाहिए। सुखबीर ने कहा कि दारू के मामलों में कांग्रेस का बहुत लगाव है। सुखबीर ने दावा किया कि पंजाब में फिर अकाली-भाजपा गठबंधन की सरकार बनेगी। कांग्रेस चाहे कैप्टन को घघरा डाल दे या माथे पर सर्खी बिंदी लगा दे,गठबंधन पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।
सुखबीर सोमवार को श्री दरबार साहिब माथा टेकने पहुंचे थे। उन्होंने कांग्रेस तथा अाम अादमी पार्टी पर तंज कसते कहा कि दोनों पार्टियां जितना मर्जी राजनीतिक स्टंट कर ले लेकिन उनकी दाल पंजाब में गलने वाली नहीं। वहीं उन्होंने बताया कि बे 29 सितम्बर को पंजाब के सबसे बड़े सोलर प्लांट का उद्घाटन करेंगे।