Edited By Updated: 29 Sep, 2016 11:07 AM
अाम अादमी पार्टी पर भ्रष्ट्राचार के अारोप लगाने वाले नैशनल काऊंसिल के सदस्य पवित्तर सिंह सहित 9 नेताअों को पार्टी से निकाल दिया गया है।
चंडीगढ़ः अाम अादमी पार्टी पर भ्रष्ट्राचार के अारोप लगाने वाले नैशनल काऊंसिल के सदस्य पवित्तर सिंह सहित 9 नेताअों को पार्टी से निकाल दिया गया है। इन पर पार्टी विरोधी गतिविधयों का अारोप लगाते हुए कार्रवाई की गई है। पार्टी ने प्रैस बयान जारी कर कहा है कि अब इन 9 नेताअों का पार्टी से कोई संबंध नहीं।
गौरतलब है कि पवित्तर सिंह ने कुछ दिन पहले प्रैस कांफ्रैंस कर अाम अादमी पार्टी की भ्रष्टाचार होने का अारोप लगा पोल खोली थी। उन्होंने पार्टी के सह प्रभारी जरनैल सिंह पर दिल्ली विधानसभा चुनाव दौरान 1 लाख रुपए लेने का अारोप लगा उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जरनैल सिंह ने स्वीकार किया था कि उन्होंने चुनाव खर्च के लिए 1 लाख रुपए लिए थे। इससे पहले उन्होंने पैसे लेकर पार्टी में टिकट देने के अारोप लगाए थे। पार्टी ने एक एेसे ही अारोप के चलते सुच्चा सिंह छोटेपुर को संयोजक पद से हटा दिया। जरनैल सिंह दोनों मामलों को अलग बताते हैं जबकि छोटेपुर ने भी माना कि उन्होंने पार्टी कर्च के लिए धनराशि ली थी।
वहीं डा.अमनदीप सिंह बैंस व दलविंदर सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी पक्ष रखा है। उन्होंने खुद पार्टी से इस्तीफा दिया है। ग्रेवाल का कहना है कि पार्टी अपने मायने गंवा चुकी है शायद इसलिए वे भ्रष्ट्राचारियों को बचा रही है।
इन पर गिरी गाज
नैशनल काऊंसिल के सदस्य पवित्तर सिंह,स्टेट मीडिया टीम के सदस्य कर्नल जसजीत सिंह गिल,सर्कल प्रभारी जगतार सिंह,महिला विंग से संबंधित लखविंद्र कौर.एन.अार.अाई.,सैल से संबंध हरपाल सिंह,डॉ अमनदीप सिंह बैंस,बलजीत सिंह चाहल,कर्नल दलविंदर सिंह ग्रेवाल तथा अमनदीप बोपाराय शामिल हैं।