Edited By Updated: 23 Sep, 2016 12:51 PM
विजीलैंस ने एक थानेदार को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार करने का दावा किया है।
बरनाला : विजीलैंस ने एक थानेदार को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार करने का दावा किया है। प्रैस कांफ्रैंस करते हुए विजीलैंस बरनाला के डी.एस.पी. राजेश कुमार मंटू ने बताया कि विजीलैंस के पास जगदीश सिंह पुत्र दया सिंह वासी नाभा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका नैशनल हाईवे 64 में निर्माण का काम चल रहा है।
उसने बताया कि उसके ड्राइवर करनैल सिंह के खिलाफ थाना सिटी में दी दख्र्वास्त के संबंध में समझौता करवाने के बदले थाना सिटी के ए. एस.आई. चरणजीत सिंह ने 20 हजार की मांग की व सौदा 10 हजार रुपए में तय हो गया। 5 हजार रुपए उसको दे दिए गए हैं व 5 हजार आज देने हैं, जिस पर विभाग द्वारा एक टीम तैयार की गई। ए.एस.आई. चरणजीत सिंह ने उक्त व्यक्ति को थाना सदर में बुलाया व उससे रिश्वत के 5 हजार रुपए लिए। विजीलैंस की टीम ने मौके पर सरकारी गवाह गुरचरण सिंह कृषि विकास अफसर तपा,मनदीप सिंह वैटर्नरी अफसर चत्रवाल की हाजिरी में रेड करके चरणजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया व उसके पास से रिश्वत के हजार-हजार रुपए के 5 नोट बरामद कर लिए।