Edited By Updated: 24 Oct, 2016 12:53 PM
गांव सतौज में एक कंबाइन के बिजली की तारों से टकराने कारण 3 लोगों की मौत हो गई।
संगरूरः गांव सतौज में एक कंबाइन के बिजली की तारों से टकराने कारण 3 लोगों की मौत हो गई। सरपंच जसविंदर सिंह ने बताया कि बिंदर सिंह, गुरजंट सिंह और गुरप्यार सिंह खेतों में कंबाइन से गुरप्यार की फसल काट रहे थे।
कंबाइन बूटा सिंह चला रहा था। अचानक पीछे मोड़ते समय कंबाइन बिजली की तारों को छू गई जिससे टायरों में सपार्क होने लगा। इसे देखने के लिए जब वह नीचे उतरने लगे तो कंबाइन में करंट आने से उस पर सवार बिंदर सिंह (30), गुरजंट सिंह (32) और बूटा सिंह (30) की मौत हो गई। गुरप्यार को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।